बुधवार, 30 मई 2012

सरदार के ऐतिहासिक कार्य :- चीनी आक्रमण की भविष्यवाणी

उनका अंतिम सार्वजनिक भाषण अपने ढंग का अनूठा था यह भाषण केन्द्रीय आर्य सभा दिल्ली के तत्वावधान में ऋषि दयानंद के ६७वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में ९ नवम्बर १९५० को दिया गया था | सरदार का स्वभाव अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर भाषण देने का नहीं था | किन्तु अपने इस भाषण में उन्होंने तिब्बत तथा नेपाल के सम्बन्ध में चीन की प्रसरवादी नीति की आलोचना करते हुए यह सम्भावना प्रकट की थी कि चीन का आक्रमण बारात पर भी हो सकता है |


         सरदार पटेल ने अपने भाषण में कहा कि "आज तिब्बत तथा नेपाल में जो कुछ हो रहा है, उसके खतरे का मुकाबला तभी किया जा सकता है जब भारतीय जनता दज्गत भावना से ऊपर उठे | नवीन प्राप्त की हुई स्वतंत्रता की रक्षा इसी प्रकार की जा सकती है | महात्मा गाँधी तथा दयानंद के दिखलाए हुए मार्ग का अनुसरण करके ही आज की कठिन स्थिति का मुकलाबा किया जा सकता है |" उन्होंने इस बात पर बल दिया "नेपाल के आन्तरिक सरदारों ने भारत की उत्तरी सीमा पर बाह्य खतरे की सम्भावना को बढ़ाया है | अतएव भारतीयों को किसी भी क्षेत्र से आने वाली खतरे का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए |"
          
        सरदार पटेल ने तिब्बत में शांति के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा कि "प्राचीन काल से सदा ही शांति कि उपासना करने वाले तिब्बतियों के विरुद्ध शस्त्र का प्रयोग करना अनुचित है | तिब्बत के जैसा शांति का उपासक संसार का कोई देश नहीं है |' उन्होंने यह भी कहा "चीन सरकार ने भारत के परामर्श को नही मन कि वह तिब्बत के मामले को शांतिपूर्वक तय करे | उसने तिब्बत में अपनी सेनाएं धंसा दीं और उसका कारण यह बतलाया कि वह तिब्बत में चीन विरोधी विदेशी षड्यंत्रों को समाप्त करेंगी | किन्तु यह भय निराधार है | तिब्बत में किसी बाह्य शक्ति की रूचि नहीं है  |"

          सरदार पटेल ने अपने भाषण में आगे कहा "चीन के इस कार्य का क्या परिणाम होगा, कोई इसे नहीं बतला नहीं सकता | किन्तु बल तथा शक्ति संपन्न राष्ट्र किसी मामले पर शांतिपूर्वक विचार नहीं करते |"

मंगलवार, 29 मई 2012

सरदार के ऐतिहासिक कार्य :- गोआ विषयक आकांक्षा

श्री सी. एम. श्रीनिवासन ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र सम्बन्धी अपने ग्रन्थ में लिखा है की---

१९४८ में सरदार पटेल एक भारतीय युद्धपोत द्वारा बम्बई बंदरगाह के बहिर यात्रा कर रहे थे | जब युद्धपोत गोआ के निकट आया तो उन्होंने उसके  कमाण्डिंग अफसर से कहा की वह युद्धपोत को गोआ के समीप ले जावे, जिससे वह उसे देख सकें | कमाण्डिंग अफसर ने सरदार को तटवर्ती सामुद्रिक सीमा के नियम स्मरण कराएँ तो सरदार मुस्करा कर बोले--

       "कोई बात नहीं, बढे चलो, तनिक देखें तो सही |" कमाण्डिंग अफसर विवश हो गया और वह सरदार को प्रसन्न करने के लिए युद्धपोत को पुर्तगाल की सामुद्रिक सीमा में एक मील तक ले गया | तब सरदार पटेल ने उस अफसर से पूछा---

        "इस युद्धपोत पर तुम्हारे पास कितने सैनिक हैं ?"

        "८००" कप्तान ने उत्तर दिया |

        "क्या वह गोवा पर अधिकार करने के लिये पर्याप्त है ?" सरदार ने पूछा |

        "मैं ऐसा ही समझता हूँ |" कप्तान ने निर्मिमेष दृष्टि से देखते हुए कहा |

        "अच्छा, चलो | जब तक हम यहाँ हैं गोआ पर अधिकार कर लो |" सरदार ने कहा | युद्धपोत के कमाण्डिंग अफसर ने उनपर दृष्टि जमाये हुए इस बात को दोहराने को कहा तो सरदार ने बड़ी गंभीरता से अपनी बात को दोहरा दिया |

        "श्रीमान ! इस विषय में आपको मुझे लिखित आज्ञा देनी पड़ेगी, जिससे उसे रिकार्ड में रखा जा सके |" कप्तान बोला |

          सरदार ने कुछ सोचकर उत्तर दिया "बाद में विचारने पर मई सोचता हूँ की हम वापिस चलें | तुम जानते हो पीछे क्या होगा ? जवाहरलाल इस पर आपत्ति करेगा |"

           वास्तव में ऐसे मामले पर वह अपनी इच्छानुसार कार्य कर जाते | गोआ को तो वह बहुत पहले भारतीय संघ में सम्मिलित कर लेते, यदि उनको यह विश्वास होता की उनके कार्य का समर्थन प्रधानमंत्री करेंगे |

            सरदार कहा करते थे "कार्य निश्चय से पूजन है, किन्तु हंसी जीवन है |" उनका जीवन भर कार्य इसी सिद्धान्त पर आधारित था |

शुक्रवार, 25 मई 2012

सरदार के ऐतिहासिक कार्य :-सोमनाथ का मंदिर

सरदार का हृदय धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत था | एक हिन्दू के नाते वह सोमनाथ के महत्त्व को अनुभव करते थे | उसका प्रथम मंदिर प्रथान शताब्दी में बनाया गया था | धन-संपत्ति का वहाँ इतना अधिक भंडार था की मुस्लिम आक्रमणकारियों ने सदा ही उसे अपना लक्ष्य बनाया तथा उस पर कई बार आक्रमण किया | यहाँ तक की सन् १०२४ में महमूद गजनवी ने उसके तृतीय मंदिर को नष्ट किया | इसीलिए सोमनाथ का मंदिर भारत की धार्मिक भावना का प्रतीक था |

भव्य ऐतिहासिक सोमनाथ शिखर
सरदार की सोमनाथ की यात्रा :-----
  १३ नवम्बर १९४७ को सरदार पटेल ने भारत सरकार के तत्कालीन निर्माण-मंत्री श्री गाडगिल तथा जामनगर के जामसाहब के साथ सौराष्ट्र प्रदेश में सोमनाथ का दौरा किया | मंदिर की दुर्दशा देख कर उनका ह्रदय विदीर्ण हो गया और उन्होंने मंदिर का पुनर्निर्माण करने का संकल्प किया | सरदार पटेल के इस संकल्प की प्रतिक्रिया देश के कोने-कोने में हुई | धन -राशि एकत्रित  हो गई | भारत सरकार ने कन्हैयालाल माणिकलाल  मुंशी की अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति नियुक्त की | सौराष्ट्र सरकार ने अपने राजप्रमुख की अध्यक्षता में एक  ट्रस्टी बोर्ड स्थापित किया, जिसके अन्य सदस्यों में श्री मुंशी तथा श्री गाडगिल भी थे |
सोमनाथ में सरदार जम्सहिब सहित उसके पुनर्निर्माण का निश्चय कर रहे हैं

           अब सोमनाथ के प्राचीन मंदिर का स्थान खोजने के लिए खुदाई की गई | भारत सरकार के पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधियों ने इस कार्य में सहायता दी | इस अन्वेषण से सोमनाथ के एक के ऊपर एक पांच प्राचीन मंदिर भूगर्व में मिले |

अटल-अविचल राष्ट्रशिरोमणि सरदार
            अंत में यह निर्णय किया गया की प्राचीन मंदिर के खंडहरों को एक नए मंदिर का निर्माण किया जाए | मूल पांचवे मंदिर के आधार पर नए मंदिर का ढांचा तैयार किया गया तथा उसे कार्य रूप में परिणत करने की व्यवस्था की गई | इस मंदिर की मुर्तिप्रतिष्ठा का समारोह ११ मई १९५१ को किया गया और उसमें राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने भी भाग लिया | इस मुर्तिप्रतिष्ठा में शास्त्रीय विधि के अनुसार सभी महाद्वीपों की मिट्टी तथा सभी महासागरों और पवित्र नदियों के जल का उपयोग किया गया | इस प्रकार सरदार पटेल के संकल्प द्वारा  भारत की एक महती राष्ट्रीय आकांक्षा की पूर्ति की गई |

(सोमनाथ का प्रथम मंदिर ईसा की प्रथम शताब्दी में बनाया गया था | महमूद गजनवी ने १०२४ में सोमनाथ के तृतीय मंदिर को नष्ट किया था | )

सरदार के हास्य विनोद :- "मुझे प्रिंसिपल बना दीजिए"

चिर विजयी मधु-मुस्कान
एक बार गांधीजी किसी कॉलेज के एक प्रिंसिपल की नियुक्ति के सम्बन्ध में विचार विनिमय कर रहे थे तो सरदार बोले :


       "आप वाहन का प्रिंसिपल मुझे बना दीजिए |",


       " वहाँ आप विद्यार्थियों को क्या पढायेंगे ?"

       "भारत के विद्यार्थियों को आज याद करने की आवयश्कता न होकर पढ़े हुए पाठ को भूल जाने की आवयश्कता है |"

        अगस्त क्रांति के सम्बन्ध में उन्होंने कहा था :


        "भूतपूर्व भारतमंत्री ने कहा था की गांधीजी की गिरफ़्तारी पर भारत में  एक कुत्ता भी नहीं भौंका और सारा कारवां निकल गया | किन्तु इस बार कुत्ता भौंक कर नहीं बैठा रहेगा, वरन काट भी खायेगा | आगामी संघर्ष में ऐसे कुत्तों के काटने के अनेक उदहारण मिलेंगे |"


        भूतपूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. राजेंद्र प्रसाद जब १९५० में प्रथम बार राष्ट्रपति बने तो सरदार सरदार ने उनसे विनोद करते हुए कहा --


          "आपने तो कोंग्रेस अध्यक्ष से राष्ट्रपति पड़ छीन लिया |" क्योंकि उस समय तक कोंग्रेस अध्यक्ष को ही राष्ट्रपति कहा जाता था |

बुधवार, 23 मई 2012

:- मुंशी का अवतार

२६ मई १९३२ को बापू को उर्दू कापी लिखते देखकर सरदार कहने लगे, "इसमें जी रह जायेगा तो उर्दू मुंशी का अवतार लेना पड़ेगा |"


           बापू प्रातः ९ बजे और शाम को ६ बजे प्रतिदिन सोडा और नीम्बू पिया करते थे | नीम्बू गर्मियों में महंगे हो जाते थे | इसीलिये १४ जून १९३२ को बापू ने बल्लभभाई को इमली का सुझाव दिया | क्योंकि इमली के वृक्ष जेल में भी बहुत थे | बल्लभभाई ने हंस कर उत्तर दिया----


          "इमली के पानी से हड्डियां गलब जाती है, वादी हो जाती है |" बापू ने पूछा, "तो जमनालालजी क्यों पीते हैं ?"
          
           वल्लभभाई, "जमनालालजी की हड्डियों तक पहुँचने का इमली के लिए रास्ता ही नहीं |" 



मंगलवार, 22 मई 2012

धौला गुजरी - अभूतपूर्व वीरांगना

पलवल से पूर्व दिशा में गुलावद नमक ग्राम में सन् १९४७ के ज्येष्ठ दशहरा से अगले दिन एकादशी को एक भयंकर हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ, जिसमें ईंट , पत्थर, लाठियों तथा बल्लमों के अतिरिक्त बंदूकों का भी खुलकर किया गया | हिंदुओं की संख्या अधिक होने पर भी उनके पास बंदूकें आदि कम ही थीं, किन्तु मुसलमानों की संख्या कम होने पर भी उनके पास लगभग सौ बंदूकें थी | इससे हिंदू लोग पराजित होकर भाग निकले | धौला गुजरी  युद्ध करने वाले हिंदुओं को जहा से लाकर जल पीला रही थी, उस स्थान पर भी कुछ युद्ध-रत युवक आकार छिप गए थे |

        उक्त गुजरी हिंदुओं को मैदान छोड़ते देख रोष में भर गई | उसने मकान की छत पर चढ़कर ऊपर से मुस्लिम बंदूकधारियों के सरदार के सिने को लक्ष्य करके एक ईंट इतने वेग से मारी----जो मुस्लिम  सरदार के सीने में लगी और उससे वह वहीँ धराशायी हो कर तत्काल मर गया | फलतः शेष मुस्लिम बंदूकची भी भाग निकले | इसपर धौला गुजरी ने छिपे हुए हिंदू युवकों को भागते हुयों का पीछा करने को ललकारा और स्वयं भी वहीँ पड़ा भला लेकर उनपर टूट पड़ी | फलतः एक और आक्रामक भी घायल होकर वहीँ गिर पड़ा | हिंदू युवकों में इस दृश्य ने सहस का संचार कर दिया और वह आक्रमण करने वालों पर टूट पड़े | आक्रमणकारी मुस्लिम भाग गये और ग्राम की रक्षा हो गयी | किन्तु धौला गुजरी के भी बाएँ कंधे के निचे एक गोली लगी, जिसका तत्काल उपचार कर उसे बचा लिया गया |

          भारत के १५ अगस्त १९४७ को स्वतंत्र होने के पश्चात समस्त इलाके वालों तथा जिला कोंग्रेस कमेटी के अनुरोध पर सरदार पटेल अक्टूबर मॉस में पलवल होते हुए होडल पहुंचे | इस अवसर पर किये हुए एक विशेष समारोह में धौला गुजरी को रथ में बिठाकर सरदार के सम्मुख उपस्थित किया गया | सरदार ने उसकी वीरता की प्रशन्सा करते हुए निम्नलिखित भाषण दिया :---

           "जिस इलाके मे धौला गुजरी जैसी वीर महिलाएं रहती हो, वहां के पुरुष मुझ से सहायता मांगें, यह ठीक नहीं लगता | आप झगड़े न करें, बहादुरी से रहें मैं अपना कर्तव्य भली प्रकार समझता हूँ | जो मुसलमान मुस्लिम लीग को वोट देते रहे हैं और पकिस्तान जाना चाहते हैं वे जाएँ | जो यहाँ रहना चाहते हैं उनकी हम रक्षा करेंगे, किन्तु जो लोग गुण्डागिरी करते हैं उन्हें कुचल दिया जायेगा | यह न भूलें की सरकार के हाथ बड़े लम्बे हैं |"

             धौला गुजरी की सरकार द्वारा की हुयी प्रसंशा से प्रोत्साहित होकर पंजाब सरकार ने उसे उसकी वीरता के उपलक्ष में एक सहस्त्र रूपया पारितोषिक दिया |

रविवार, 20 मई 2012

राष्ट्रनिर्माता सरदार पटेल - २ : विवशता


हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र बाबु के निजी सचिव श्री वाल्मीकि चौधरी ने "राष्ट्रपति भवन की डायरी "नमक अपने ग्रन्थ में २६ फ़रवरी १९५० के विषय में लिखा है की :

       "आज सरदार वल्लभभाई पटेल की कोठी पर राष्ट्रपतिजी गाँधी स्मारक तिथि की एक सभा में भाग लेने गए | . . . सभा के पश्चात दोपहर का भोजन राष्ट्रपतिजी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ उनकी कोठी नं. १ औरंगजेब रोड पर ही किया | सरदार वल्लभभाई के साथ राष्ट्रपति का बहुत प्रेम सम्बन्ध रहा है | सरदार हास्य प्रेमी  हैं |

       "सरदार बल्लभभाई से श्री जवाहरलालजी का मेल नहीं बैठ रहा है | सरदार दुखी रहते हैं | देशी रजवाड़ों का निब्ताराकर रहे हैं | बड़े महत्व के काम में लगे हुए हैं | काश्मीर जवाहरलाल पर छोड़ रखा है कहते थे कि 'सब जगह तो मेरा वश चल सकता है, पर जवाहरलाल कि ससुराल में मेरा वश  नहीं चलेगा | वह यह भी कहते थे कि  'शेख अब्दुल्ला वगैरह क्या राष्ट्रीय मुसलमान रहेगा ? इस देश में तो एक ही राष्ट्रीय मुसलमान है और वह है  जवाहरलाल |'

  इस तरह कि बहुत सी बातें कीं | वह यह भी कहते थे कि लाचार हैं, क्योंकि गांधीजी को वचन दे चुके हैं कि जवाहरलाल जैसा चाहेंगे वैसा ही उनके काम में सहयोग देते रहेंगे |"

                                                                        क्रमशः जारी.......................